गिरडीह, अप्रैल 14 -- डुमरी, प्रतिनिधि। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव सरफराज अहमद ने सोमवार को एसडीएम को आवेदन देकर डुमरी प्रखंड में संचालित निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि बीडीओ कार्यालय में भी दी गई है। पत्र में लिखा है कि डुमरी प्रखंड में संचालित निजी विद्यालयों के संचालकों की मनमानी चरम पर है। विद्यालयों के संचालक विविध प्रकार से बच्चों के अभिभावको का आर्थिक शोषण कर रहे हैं जिस पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है। लिखा है कि निजी विद्यालयों के संचालक सिर्फ अभिभावकों का ही आर्थिक शोषण नहीं करते हैं बल्कि विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं व अन्य कर्मियों का भी मानसिक व अर्थिक शोषण करते हैं। यह भी पढ़ें- हुजूर! अभिभावकों से अवैध राशि वसूल रहें स्कूल संचालक लिखा है कि बड़े बड़े सब्जबाग दिखाकर बच्चों का ना...