जमुई, अप्रैल 6 -- जमुई। बिहार अभिभावक महासंघ द्वारा राज्य के सभी जिला पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही कथित मनमानी एवं अवैध वसूली के विरुद्ध आवश्यक हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है। महासंघ के संज्ञान में यह बात आई है कि राज्य के कई निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त पुस्तकों, यूनिफॉर्म, जूते, बैग, कॉपियां एवं अन्य शैक्षणिक सामग्रियों के नाम पर अत्यधिक कीमत वसूली जा रही है। साथ ही अभिभावकों को एक ही निर्धारित दुकान अथवा विक्त्रेता से सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जिससे उन्हें खुले बाजार से सस्ते विकल्प चुनने की स्वतंत्रता नहीं मिल पा रही है। महासंघ ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इस प्रकार की व्यवस्था से विशेष रूप से गरीब एवं मध्यम वर्ग के अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.