हाथरस, दिसम्बर 20 -- हाथरस। निजी वाहनों में भाड़े पर यात्रियों को बैठना महंगा पड़ सकता है। संभागीय परिवहन विभाग द्वारा ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। आय को बढ़ाने के लिए एआरटीओ स्तर से कार्य येाजना तैयार की गई है। ऐसे वाहनों को कामर्शियल में शामिल किया जाएगा। इन वाहनों पर कामर्शियल प्लेट लगेंगी। इसके अलावा स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों पर भी एआरटीओ सीधी नजर है। वर्तमान में जिले की सड़कों पर 12 लाख से अधिक वाहन डगर तय कर रहे हैं। जिले के एआरटीओ कार्यालय की ऐसे वाहनों पर नजर हैं। निजी वाहनों में यात्रियों को बिठाकर कमाई कर रहे हैं। इससे विभाग को हर माह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। अब मुख्यालय स्तर से आदेश आया है कि निजी वाहनों का कामर्शियल प्रयोग करने वाले वाहनों को पहले कामर्शियल जारी किया जाएगा। इसके बाद परमिट जार...