देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून। दून ऑटो रिक्शा यूनियन ने परिवहन विभाग से शीघ्र निजी वाहनों के कमर्शियल उपयोग पर कार्रवाई करने की मांग की है। अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि ऑनलाइन एप से जुड़कर निजी वाहन सवारी ढोने का काम कर रहे हैं। जिससे ऑटो रिक्शा संचालकों को भारी नुकसान हो रहा है। इस मामले में पूर्व में मुख्यमंत्री आवास भी कूच किया गया था। तब कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। जिस कारण चालक फिर से आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...