नोएडा, दिसम्बर 17 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफके बुधवार को जारी हो गई। सीरीज के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए वाहन मालिक गुरुवार से परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर पंजीकरण करा सकेंगे। वहीं, सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी लोग बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...