सीवान, अगस्त 30 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। बरसात के साथ डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। प्रखंडों से लेकर सदर अस्पताल तक बुखार और डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की एनएस-1 एंटीजन किट से जांच करायी जा रही है। इस दौरान एक व्यक्ति की निजी लैब में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, लेकिन सदर अस्पताल में पुष्टि के लिए करायी गयी एनएस-1 एंटीजन किट में इसकी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। विभाग के अनुसार, जिले में स्थानीय स्तर पर जांच के दौरान इस वर्ष डेंगू के किसी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिले में अगस्त महीने में अब तक 197 लोगों की एनएस-1 एंटीजन किट से जांच करायी जा चुकी है। अस्पतालों की ओपीडी में आने वाल...