अंबेडकर नगर, सितम्बर 2 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आलापुर थाना क्षेत्र के ख्वाजे बड़ापुर गांव निवासी प्राइवेट लाइनमैन का काम करने वाले एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थियों में घर से लगभग चार किमी दूर शाहपुर औरांव गांव स्थित नहर के किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आलापुर थाना क्षेत्र के ख्वाजे बड़ापुर गांव निवासी उमेश 40 पुत्र राम केदार घर से मंगलवार को सुबह निकला था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार को सुबह शाहपुर औरांव गांव स्थित नहर में ग्रामीणों ने एक युवक के शव को पानी में देखा। नहर किनारे शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शाहपुर औरांव गा...