बागेश्वर, फरवरी 28 -- काफलीगैर तहसील के एक गांव में निजी भूमि में लगाई गई आग एक किसान की नर्सरी तक पहुंच गई। एक साल से तैयार 50 से अधिक फलदार पौधे जलकर राख हो गए हैं। किसान ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है। किसान नरेंद्र सिंह ने वन विभाग को बताया कि उन्होंने उद्यान विभाग और अन्य नर्सरी से पौधे लाकर अपने घर में नर्सरी तैयार की थी। शुक्रवार की शाम एक व्यक्ति ने अपनी निजी जमीन पर खरपतवार जलाने के लिए आग लगाई। रात में हवा चलने पर आगे उनकी नर्सरी तक पहुंच गई। जब तक वह आग बुझाते आग ने उनकी नर्सरी को पूरी तरह जला दिया। नर्सरी में आम, अमरुद, चीली, नींबू समेत कई प्रजाति के पौधे लगे थे। आग बुझाने में हरीश राम, पूरन राम जोगा राम ने मदद की। जंगलों में आग से वातावरण में धुंध इलाके में काफलीगैर, धरमघर, गरुड़ वन रेंज के जंगल सुलग रहे हैं। आग के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.