बिजनौर, फरवरी 26 -- कुछ लोग अपनी एक निजी जमीन में तिरपाल डालकर नमाज अदा कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तिरपाल हटवाकर उक्त स्थान पर नमाज नहीं पढ़ने की हिदायत दी। नांगल थाना क्षेत्र के गांव दहीरपुर में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग एक भूमि चारदीवारी कर और तिरपाल डालकर नमाज पढ़ रहे थे। किसी ने इसकी सूचना नांगल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नमाज पढ़ रहे लोगो से वार्ता की। जिसके बाद उक्त लोगो ने भूमि से तिरपाल हटा लिया और उक्त स्थान पर नमाज पढ़नी बंद कर दी। नांगल थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर ने बताया कि उक्त स्थान पर नमाज अदा करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इस बारे में ग्रामीणों से बात की गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने उक्त भूमि से तिरपाल हटा दिया और नमाज पढ़नी बंद कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...