हरदोई, जून 8 -- हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के आलू थोक मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे निजी बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर की पत्नी ने सोमवार को संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी अमर सिंह की 25 वर्षीय बेटी अंजू देवी की शादी तीन साल पहले पिहानी थाना क्षेत्र के लीलापुर जमुही गांव निवासी विकट बहादुर गौतम से हुई थी। विकट बहादुर गौतम आईसीआईसीआई बैंक में पब्लिक रिलेशनशिप मैनेजर हैं। वह पत्नी के साथ शहर के आलू थोक मोहल्ले में बावन चुंगी के पास किराये के मकान में रहते हैं。

मामले का विवरण परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे विकट बैंक चले गए थे। तभी किसी बात को लेकर अंजू न...