निजी बैंक के खिलाफ एजेंट और जमाकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
महाराजगंज, मई 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल क्षेत्र के ग्राम बहुआर खुर्द में संचालित निजी बैंक के खिलाफ एजेंट और जमाकर्ताओं ने शुक्रवार को निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर जमा रकम के भुगतान कराने की मांग की।एजेंट इंद्रजीत यादव, प्रेमलाल, सूरज, जमाकर्ता विश्वंभरनाथ, बेचू रौनियार, सत्यम, मनोज, वीरेन्द्र, अवधेश आदि का कहना है कि इस बैंक में तकरीबन 350 खाताधारकों ने अपना रकम जमा किया है। इनके द्वारा तकरीबन 80 लाख रुपये जमा किया गया है। बीते आठ महीने से निजी बैंक के निदेशक और अन्य जिम्मेदार मोबाइल बंद करके गायब हैं। जिम्मेदार लोग इनकी जमा की गई रकम को हड़पने की फिराक में हैं। जमाकर्ताओं ने अपनी गाढ़ी कमाई निजी बैंक में जमा किया था, लेकिन अब इन्हें जब अपने रकम की जरूरत है तो निजी बैंक के जिम्मेदार इनका रकम भुगतान न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.