सोनभद्र, जनवरी 5 -- अनपरा,संवाददाता। एमईआईएल अनपरा सी समेत 6810 मेगावाट क्षमता के निजी बिजलीघरों का उत्पादन चालू साल की पहली तीन तिमाही में बुरी तरह गिरा है। बीते साल 74.59 प्रतिशत पीएलएफ पर कुल 33524 मियू बिजली उत्पादन करने वाले निजी बिजलीघरों ने इस साल 68.11 प्रतिशत पीएलएफ पर महज 31061 मियू बिजली ही पैदा की है। प्रदेश में सोलर बिजली के उत्पादन में तेजी से हो रही वृद्धि के कारण अपेक्षाकृत महंगी बिजली पैदा कर रहे निजी बिजलीघरों से करायी गयी भारी थर्मल बैकिंग को इसकी वजह माना जा रहा है। 9115 मेगावाट के उत्पादन निगम के तापीय बिजलीघरों ने अलबत्ता बीते साल से 2125 मियू अधिक उत्पादन किया है। दिसम्बर तक इन्होने 52.42 प्रतिशत पीएलएफ पर 31535 मियू बिजली पैदा की जबकि बीते साल 48.80 प्रतिशत पीएलएफ पर महज 29410 मियू बिजली ही पैदा की थी। अनपरा बिजलीघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.