बाराबंकी, जुलाई 23 -- हैदरगढ़, बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर चौबीसी गांव के समीप बुधवार की आधी रात के बाद एक निजी बस में आग लग गई। घटना के समय बस में सवारी नहीं थी। बस में मौजूद उसके मालिक, चालक व खलासी ने कूदकर जान बचाई। बस पूरी जल गई। थाना सुबेहा क्षेत्र के ओहरामऊ गांव निवासी ललित कुमार की निजी बस जनपद अमेठी के शंकरगंज से दिल्ली चलती है।यह बस खराब होने के कारण भिखरा गांव के समीप बने वर्कशाप में बनने के लिए लाई गई। बस में आई तकनीकी कमी सही हो जाने के बाद बुधवार की आधी रात के करीब मालिक ललित कुमार, चालक करन गांव इन्हौना निवासी सोनू एवं रक्सहा गांव निवासी कंडक्टर अभिषेक मिश्रा बस लेकर शंकरगंज जा रहे थे। बताते हैं कि इन्हौना के करीब पहुंचने पर बस में खराबी आने लगी। चालक ने बस को वापस भिखरा गांव स्थित वर्कशाप के लिए ...