पीलीभीत, मार्च 7 -- पीलीभीत। छतरी चौराहे से टनकपुर जा रही प्राइवेट बस के गियर बक्से में शॉर्टसर्किट से अचानक धुआं उठने लगा। खिड़की से कूदने के दौरान एक महिला घायल हो गई। हादसे के दौरान चौराहे पर हड़कंप मच गया। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छतरी चौराहा पर शुक्रवार शाम को टनकपुर जा रही एक बस रुकी। इस दौरान ड्राइवर सीट के पास से धुंआ उठने लगा। बस से उठता धुंआ देखकर बस में अफरातफरी मच गई। लगभग 30-35 सवारी में कुछ गेट तो कुछ खिड़की से कूदकर भागे। इस दौरान चौराहे पर हड़कंप मच गया। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस के करीब से लोगों को हटाते हुए बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया। बस में सवार खटीमा निवासी रवीना नाम की महिला खिड़की से कूदने के दौरान घायल हो गई। जि...