हाथरस, अप्रैल 17 -- सासनी। गुरुवार की सुबह घर से ऑटो में बैठकर स्कूल पढ़ने जा रहे हैं तीन सगे भाइयों को एक निजी स्कूल की बस से मोड़ने के चक्कर में टकरा गया। ऑटो में आगे बैठे तीनों सगे भाइयों के गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर भगदड़ मच गई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर राहगीर मौके एकत्रित हो गए। घायल बच्चों एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर गंभीर हालत होने के कारण एक बच्चे का प्राथमिक उपचार के बाद परिजन अलीगढ़ ले गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार बसगोई निवासी पुष्पेंद्र कुमार शर्मा के तीन पुत्र 12 वर्षीय आंसू, 10 वर्षीय प्रांशु, 8 वर्षीय अंश गांव से ऑटो में बैठकर कस्बा स्थित प्रकाश एकडेमी स्कूल में पढ़ने के लिए आ रहे थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन किशोर घायल, एक की हालत गंभीर जैसे ही वह सैयद भट्ट के निकट पहुंचे व...