प्रयागराज, फरवरी 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की 23 फरवरी 2026 की जारी निर्देश के विरोध में शुक्रवार को इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब में प्रकाशकों, विद्यालय संचालकों व शिक्षाविदों ने प्रेसवार्ता की। वक्ताओं ने कहा कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट सत्र 2026-27 के लिए निजी प्रकाशकों की पुस्तकों को अनधिकृत बताकर विद्यालयों पर पांच लाख रुपये जुर्माना और मान्यता समाप्ति की चेतावनी देना अनुचित है। राजीव प्रकाशन से जुड़े वक्ता पीयूष रंजन ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 19 फरवरी 2026 के आदेश में निजी प्रकाशकों को खुले बाजार में पुस्तक विक्रय की स्वतंत्रता दी है, जबकि परिषद ने आदेश की आंशिक व्याख्या कर दंडात्मक प्रावधान पुन: लागू कर दिए। प्रकाशन उद्योग से जुड़े लोगों ने कहा कि इससे लाखों लोगों की आजीविका प्रभावित हो...