निजी नलकूप से स्टार्टर, केबल समेत सामान चोरी, किसान ने दी तहरीर
उरई, जून 13 -- कालपी। संवाददाता कदौरा विकासखंड के लमसर गांव में शुक्रवार रात निजी नलकूप से सामान चोरी हो गया। किसान महेंद्र सिंह ने कालपी कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि 10 जून 2026 की रात उनके खेत में लगे नलकूप से अज्ञात लोग स्टार्टर, केबल, कुल्हाड़ी, बोर्ड, फावड़ा आदि सामान चुरा ले गए। किसान ने दो लोगों पर शक जताया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.