प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- जिले में निजी नलकूपों पर किसानों की निर्भरता साल दर साल बढ़ती जा रही है। क्योंकि यह सिंचाई करने के लिए सुलभ साधन है। जब सरकारी नलकूप खराब होते हैं या नहरों में पानी की कमी पड़ जाती है, तो भूजल का उपयोग अधिक बढ़ जाता है। इस ओर निर्भरता कम करने के लिए ही किसानों को निजी नलकूप लगाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में निजी नलकूपों की बात करें तो वर्ष 2023-24 में 292, वर्ष 2024-25 में 310 नलकूप स्थापित हो चुके हैं। जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 330 निजी नलकूपों को जिले भर में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत निजी नलकूपों की स्थापना के लिए राज्य सरकार की ओर से किसानों को 50 फीसदी तक का अनुदान भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.