लखीसराय, जून 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार गोपाल भंडार गली स्थित फर्जी रूप से संचालित निजी क्लीनिक में सिजेरियन पीड़िता प्रसूता की मौत मामले में अहम खुलासा हुआ है। जिसमें प्रसव पीड़िता व परिजन को आंगनबाड़ी सेविका बेबी कुमारी के द्वारा सदर अस्पताल में प्रसव की आश्वासन का झांसा देकर संबंधित निजी क्लीनिक में भर्ती करने की बात सामने आई है।

मामले का विवरण घटना के दिन पीड़िता के पति पंकज कुमार ने अपनी पत्नी को षड्यंत्र के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए मकान मालिक राहुल कुमार जिसमें नर्सिंग होम का संचालन हो रहा था, आंगनबाड़ी सेविका बेबी देवी और तथाकथित रूप से पीड़िता का सिजेरियन ऑपरेशन करने वाली नर्स शिल्पी कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिए आवेदन में सदर अस्पताल का झांसा देकर निजी क्लीनिक ले जाने का जिक्र...