उरई, सितम्बर 8 -- उरई। संवाददाता शहर के एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद महिला की पीजीआई लखनऊ में मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मृतका के पति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ समेत चार सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। तीन दिन में रिपोर्ट आने के बाद बड़ी कार्रवाई की आशंका है।मोहल्ला शिवपुरी निवासी धर्मराज सिंह सेंगर ने सोमवार को दो दर्जन परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। आरोप लगाए थे कि बीती 27 जुलाई को शहर के तुलसी धाम स्थित एक निजी अस्पताल में उनकी पत्नी ज्योति सिंह का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला को भीषण संक्रमण फैल गया। इसके बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे झांसी ले गए, जहां दो बार फिर ऑपरेशन कराना पड़ा। इसके बावजूद हालत में सुधार न होने पर 22 अगस्त को उसे लखन...