गोरखपुर, मई 24 -- पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर दो में निजी जमीन पर टीन शेड डाल रहे दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर दो निवासी रुक्मिणी देवी पत्नी दिनेश कुमार मद्धेशिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 मई की रात करीब आठ बजे वह अपने पति के साथ अपनी जमीन पर टीन शेड रखवा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान उनके पट्टीदार वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए दोनों की पिटाई कर दी। मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। यह भी पढ़ें- जमीन बंटवारे में मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उमेश, माधुरी देवी, निहाल और नितेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...