मिर्जापुर, जून 28 -- जिगना (मिर्जापुर)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत गैपुरा चौराहे के पास एक निजी शिशु-बाल चिकित्सालय के बगल रविवार को सैकड़ों पैकेट बिखरी सरकारी दवाइयों के पैकेट मिलने से हड़कंप मचा गया है।

घटनास्थल की जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोंई से बमुश्किल दो सौ मीटर दूरी पर सरकारी दवाइयों की खेप मिलने से चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी दबी जुबान से एक दूसरे को निशाने पर ले रहे हैं। बिखरी हुई दवाइयों का वीडीयो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फेंकी गई सरकारी दवाइयों में कुछ रैपर एक्सपायरी डेट के हैं, तो अधिकांशतः अभी भी प्रयोग के लायक हैं।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों की प्रतिक्रिया सरकारी दवाइयां किन परिस्थितियों में निजी अस्पताल के बगल फेंकी गई इस संबंध स्थानीय पीएचसी के चिकित्सक कुछ भी कहने से इनक...