एटा, मई 9 -- ब्लॉक मारहरा क्षेत्र में वृद्धा की मेडिकल कालेज इमरजेंसी में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इससे पहले गांव में निजी चिकित्सक को दिखाया था। मारहरा क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी 65 वर्षीय विजनेश पत्नी नेत्रपाल को दो दिन से सीने में दर्द हो रहा था। उनको गांव के ही निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। उपचार मिलने से कुछ देर तक तो तबियत ठीक रही। उसके बाद रात्रि में अचानक हालत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सक से दिलायी गई दवा रिएक्शन कर गई। हालत बिगड़ने के बाद उनको मेडिकल कालेज इमरजेंसी में रात्रि 11:50 बजे लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने जांच कर उनको मृत घोषित कर दिया है। मृतका के पुत्र ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।आजमपुर में निजी चिकित्सक ने दी दवा से हार्ट मरीज महिला की मौत होने का ...