आरा, मई 18 -- पीएम की अपील -ईंधन बचाने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का दिया संदेश -आरावासियों से बैट्री और सौर ऊर्जा चालित वाहनों के उपयोग की अपील आरा। प्रधानमंत्री की ओर से पेट्रोल, डीजल और अन्य ईंधनों की खपत कम करने की अपील का असर भोजपुर जिले में भी देखने को मिला। सोमवार को जिला परिषद कार्यालय पहुंचने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला परिषद सदस्य पंडित गंगाधर पांडेय ने निजी वाहन का उपयोग नहीं किया। वह अपने आवास से ई रिक्शा पर सवार होकर जिला परिषद कार्यालय पहुंचे। गंगाधर पांडेय ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ईंधन की बचत बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- पीएम के आह्वान पर ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे डीएम उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के उद्देश्य से उन्होंने निजी वाहन छोड़कर ई रिक्शा से कार्यालय आना-जाना शुरू किया ...