हरदोई, अप्रैल 17 -- हरपालपुर। हरपालपुर थानाक्षेत्र के सेमरिया निवासी पीड़ित अनीस अहमद भदार चौराहे पर स्थित ठाकुर प्रसाद की दुकान में अपना क्नीनिक चलाते हैं। बताया कि वह रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब आए और छत पर जाकर देखा, तो वहां लगे 650 वाट के दो सोलर पैनल गायब थे। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला, तो उन्होंने थाने में अज्ञात पर शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...