बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- चिकित्सक व कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप लहेरी थाना क्षेत्र के रांची रोड में हुई घटना बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लहेरी थाना क्षेत्र के रांची रोड में शुक्रवार को मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सक व कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। दरअसल, क्लीनिक में ऑपरेशन करवाने के बाद एक महिला की मौत हो गयी। इससे परिजन नाराज थे। मृतका नवादा जिला के नारदीगंज थाना क्षेत्र के केसौरिया गांव निवासी मिट्ठू यादव की 32 वर्षीया पत्नी सोनी देवी थी। पति ने बताया कि गुरुवार को प्रसव पीड़ा के बाद पत्नी को क्लीनिक में भर्ती कराया था। देर रात ऑपरेशन के बाद बच्चा पैदा हुआ। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर ऑर कंपाउंडर ने जबरन उन्हें एंबुलेंस में बिठाकर पटना रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी म...