फरीदाबाद, अगस्त 16 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। हरियाणा मंत्रिमंडल की ओर से निजी कोचिंग संस्थानों के पंजीकरण और नियमन के लिए हरियाणा प्राइवेट कोचिंग संस्थान, रजिस्ट्रेशन और रेगुलेशन नियम, 2026 को मंजूरी प्रदान की गई है, जिससे जिले में सूरत के कोचिंग सेंटर में आग जैसी घटनाएं रोकने में मदद मिलेगी।साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। फरीदाबाद समेत पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में निजी कोचिंग और ट्यूशन संस्थान चल रहे हैं। लंबे समय तक इनके लिए स्पष्ट नियामक व्यवस्था नहीं होने से अग्निशमन, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

अब राज्य स्तर पर बनेगी व्यवस्था वर्ष 2019 में गुजरात के सूरत में कोचिंग संस्थान में आग लगने से 22 विद्यार्थियों की मौत हो गई थी। इसे लेकर सामाजिक एवं आरटीआई कार्यकर्ता अजय बहल ने 25 मई 2019 ...