आरा, सितम्बर 28 -- आरा। शहर के गांधी नगर में अजय कुमार तिवारी मुनमुन की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर निजी विश्वविद्यालयों से पांच साल का हिसाब मांगे जाने के आदेश पर चर्चा की गई। अजय कुमार तिवारी ने बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति और मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में सिर्फ निजी विश्वविद्यालयों का ही नहीं, बल्कि राज्य के सभी निजी कॉलेजों का भी पिछले पांच साल का वित्तीय लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि यह जांचा जाना जरूरी है कि छात्रों से फीस के रूप में जो राशि ली गई है और संस्थान की ओर से जो राशि खर्च की गई है, क्या उसमें राज्य सरकार और यूजीसी के नियमों का पालन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...