मेरठ, मार्च 12 -- बुधवार रात केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद जगदंबिका पाल समेत कई नेता एक निजी कार्यक्रम के लिए मेरठ पहुंचे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के समधी उमेश सिंह पटेल के बेटे का बुधवार को रिसेप्शन था। रिसेप्शन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल, विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह समेत कई नेता पहुंचे। भाजपा नेता और संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह समेत कई नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से मिशन 2027 को लेकर जुट जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.