मुजफ्फरपुर, मई 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता/अजय कुमार पांडेय। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना सेटेलाइट शहरों की रूपरेखा निजी कंपनी तैयार करेगी। इसके लिए सलाहकार कंपनी की नियुक्ति को लेकर नगर विकास और आवास विभाग ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया है। इसके लिए कंपनियों से आगामी 17 जून तक तकनीकी प्रस्ताव मांगा गया है। इसमें सफल बोली लगाने वाले का चयन गुणवत्ता सह मूल्य आधारित मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। इसमें 70 अंक गुणवत्ता और 30 अंक मूल्य आधारित मूल्यांकन पर दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- निजी कंपनी बनाएगी सेटेलाइट शहरों की रूपरेखासलाहकार कंपनी की नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव राजीव कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी आरएफपी के अनुसार, सफल बोलीदाता को सभी प्रक्रियाएं छह चरण में पूरी करनी होगी। पहला तीन चरण सर्वे और शेष तीन चरण प...