गाजीपुर, जून 18 -- सेवराई। बार एसोसिएशन सेवराई की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष पारस राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सरकार से रजिस्ट्री कार्य को निजी कंपनी के माध्यम से संचालित करने और पेपरलेस, ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने के प्रस्ताव का अधिवक्ताओं ने कड़ा विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण रूप से ऑनलाइन व्यवस्था का क्रियान्वयन व्यावहारिक नहीं है। साथ ही स्टांप और पंजीयन विभाग के कार्य निजी कंपनी को सौंपने से अधिवक्ता, लेखक, वसीकानवीस और मुंशी वर्ग के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो जाएगा। इसे जनहित के विपरीत बताया गया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय तक विरोध मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री व्यवस्था में बदलाव के विरोध में सौंपा ज्ञापन विरोध स्वरूप बार एसोसिएशन के अधिवक्ता प...