निजी कंपनी के सफाई कर्मी की हत्या पर आप विधायक ने की राजनीति-भाजपा
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार पर सफाई कर्मी की हत्या के मामले को लेकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि यह अत्यंत खेदपूर्ण है कि विधायक कुलदीप कुमार सहित पूरे आम आदमी पार्टी नेतृत्व ने एक निजी कंपनी में कार्यरत सफाई कर्मी अनिल की हत्या पर लगभग तीन दिन तक राजनीति की और निजी कारणों से हुई इस घटना को दिल्ली सरकार व नगर निगम से जोड़ने का प्रयास किया। इसके लिए विधायक को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार को निजी कंपनी ने पहले ही दिन उचित मुआवजा देने का प्रस्ताव रख दिया था, लेकिन विधायक कुलदीप कुमार ने राजनीतिक लाभ के लिए दो दिन तक मृतक के परिवार पर दबाव बनाया और पोस्टमार्टम तक रुकवाया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.