रिषिकेष, फरवरी 12 -- लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कंपनी में शोषण का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन गुरुवार को भी जा रहा। शिकायत के बावजूद श्रम विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारी खफा दिखे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मामले में विभागीय अधिकारियों से अतिशीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग दोहराई। गुरुवार को लालतप्पड़ में धरनास्थल पर आंदोलनकारी ऋषि रावत आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन लंबे समय से उनकी जायज मांगों की अनदेखी कर रहा है। वेतन विसंगतियां, सेवा संबंधी समस्याएं और कर्मचारियों के हितों का लगातार हनन किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी प्रबंधन समाधान निकालने की बजाय हठधर्मिता पर अड़ा है। पवन कुमार ने चेतावनी दी है कि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को व्यापक किया जाएगा। धरने में पवन नेगी, विमल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.