गाज़ियाबाद, जनवरी 22 -- मोदीनगरÜ। नगर की गोविन्दपुरी कॉलोनी में निजी कंपनी के कार्यालय से 40 हजार रुपए चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरु कर दी है। नगर की भूपेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी दिपांशु कुमार का एक निजी कंपनी में हब इंचार्ज पद पर कार्यरत है। उनका कार्यालय गोविन्दपुरी कॉलोनी स्थित है। दिपांशु कुमार ने बताया कि कार्यालय से बदमाशों ने 40153 रुपए चोरी कर लिए। पुुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.