गाज़ियाबाद, जनवरी 6 -- -क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार बागू में स्थित कार्यालय में हुई घटना -टीम लीडर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के सिद्धार्थ विहार बागू में डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यालय में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात बीते 27 दिसंबर की रात करीब एक बजे से तीन बजे के बीच अंजाम दी गई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। सुदामापुरी में रहने वाले इम्तियाज का कहना है कि वह सिद्धार्थ विहार बागू में 20 फुटा रोड पर मूनलाइट होटल के पास स्थित डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यालय में टीम लीडर के पद पर कार्यरत हैं। उनका कार्यालय डिलीवरी से जुड़े पार्सलों के आ...