अंबेडकर नगर, जून 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता । ई-पंजीकरण और रजिस्ट्री से जुड़े कार्यों को निजी कंपनियों को सौंपने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार को दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर और अधिवक्ता एकजुट होकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के इस निर्णय को आम जनता, अधिवक्ताओं और रजिस्ट्री कार्य से जुड़े लोगों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि ई-पंजीकरण और रजिस्ट्री का कार्य निजी कंपनियों को सौंप दिया गया तो हजारों दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर और अधिवक्ताओं की आजीविका प्रभावित होगी। साथ ही आम लोगों को भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ और कई प्रकार की व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- फ्रंट ऑफिस के विरोध में न्यायिक व रजिस्ट्री कार्य से विरत रहे वकीलप्रदर्शन के...