रामपुर, अप्रैल 16 -- रामपुर। सड़क हादसे में घायल कुलदीप सिंह की एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से हुई मौत के मामले को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। इस घटना के बाद जिले में संचालित निजी एंबुलेंसों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दीपा सिंह ने मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए एआरटीओ रामपुर से जिले भर में संचालित सभी प्राइवेट एंबुलेंसों की सूची तलब की है। इसके साथ ही जिला अस्पताल के आसपास खड़ी रहने वाली निजी एंबुलेंसों के खिलाफ भी जिला प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि संबंधित एंबुलेंस के खिलाफ विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई की जानी है। यह भी पढ़ें- भड़के परिजनों का हाईवे पर हंगामा, एंबुलेंस में तोड़फोड़ इसको लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। साथ ही इस मामले...