कन्नौज, अप्रैल 12 -- कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिले के उद्योगों के सुचारु संचालन तथा श्रमिकों के कल्याण को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि सभी निजी इकाइयों में श्रमिकों को समय से वेतन भुगतान, नियमानुसार अवकाश, स्वास्थ्य सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा जैसे मूल अधिकार सुनिश्चित किए जाएं। कहा कि श्रमिकों का हित सर्वोपरि है और उनके सम्मान, सुरक्षा व कल्याण से ही उद्योगों की प्रगति संभव है। एलआईसी अधिकारी को समूह बीमा योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों एवं कर्मचारियों को जीवन सुरक्षा के लाभों से जोड़ने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.