बक्सर, अप्रैल 22 -- युवा के लिए ------- वापस लौटे घटना ने संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है विद्यालय प्रशासन बच्चों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं देता ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। रघुनाथपुर तथा आसपास के क्षेत्र में नियमों को दरकिनार कर संचालित किए जा रहे निजी आवासीय विद्यालयों की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार की रात ऐसे ही रघुनाथपुर के एक निजी आवासीय विद्यालय से दो छात्रों के अचानक फरार होने की घटना ने न सिर्फ अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है, बल्कि इन संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। बुधवार को दोनों बच्चों के सकुशल अपने घर पहुंचने की सूचना के बाद विद्यालय प्रबंधन व अभिभावक की परेशानी दूर हुई। बताया जाता है की सिमरी व इटाढ़ी था...