अलीगढ़, मार्च 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ व हाथरस में आयुर्वेदिक-यूनानी चिकित्सा पद्धति से संचालित निजी अस्पतालों व चिकित्सकों के पंजीकरण-नवीनीकरण की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी। अस्पतालों पर डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य किया गया है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार 50 बेड से कम क्षमता वाले निजी अस्पतालों और नैदानिक संस्थानों को पांच वर्ष के लिए शर्तों के साथ पंजीकरण, नवीनीकरण की अनुमति प्रदान की जाएगी। सभी अस्पतालों को अपने परिसर में 5x3 फुट का पीले बैकग्राउंड वाला डिस्प्ले बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा, जिस पर रजिस्ट्रेशन नंबर, संचालक का नाम, बेड की संख्या, चिकित्सा पद्धति, उपलब्ध सेवाएं व चिकित्सकीय स्टाफ का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा। पूर्व में पंजीकृत प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.