गोरखपुर, मई 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश को देश का 'स्किल हब' बनाने के संकल्प को गति देने के लिए मंगलवार को 'संवाद कार्यक्रम' का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गोरखपुर, बस्ती एवं अयोध्या मंडल के निजी आईटीआई संचालक, प्रशिक्षण प्रदाता और उद्योग जगत के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। गोरखनाथ रोड स्थित एक होटल में होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग कपिल देव अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम में विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम एवं मिशन निदेशक पुलकित खरे व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- यूपी को स्किल हब बनाने को गोरखपुर में आज संवाद इस 'संवाद' का मुख्य उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण को आज के...