निजी अस्प्ताल में महिला की गई जान, नाराज ग्रामीणों ने सड़क किया जाम
बस्ती, मई 15 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के मुंडेरवा कस्बे में संचालित एक हॉस्पिटल में इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने बस्ती-कांटे मुख्य मार्ग को मुंडेरवा कस्बे में जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही थी। ग्रामीण अस्पताल सील किए जाने व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे। सीएचसी मुंडेरवा के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण आला अधिकारियों को बुलाए जाने की मांग पर अड़े हुए थे। नगर पंचायत मुंडेरवा के वार्ड नंबर चार शास्त्रीनगर निवासी रोशनी (28) पत्नी अनिल के पूरे शरीर में गुरुवार रात लगभग 12 बजे खुजली होने लगी। परिवार के लोग करीब के हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि वहां पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था, वहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.