सोनभद्र, जून 29 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में सील किए गए नेशनल हेल्थ केयर अस्पताल के संचालक एवं अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर पर की है। बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने 26 जून को दुद्धी कस्बा स्थित नेशनल हेल्थ केयर अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान यह संज्ञान में आया कि सील किए जाने के बावजूद अस्पताल का ताला तोड़कर मरीजों का उपचार किया जा रहा था। इस पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाह आलम ने अस्पताल को पुन: सील कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कोतवाली में लिखित तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम अंसारी की तहरीर के आधार पर ने...