निजी अस्पताल संचालक को किया गिरफ्तार
गाजीपुर, मार्च 10 -- दुल्लहपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक निजी अस्पताल संचालक को क्षेत्र के जफरपुर डिहिया तालाब के पास से गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। अस्पताल संचालक महेंद्र मौर्य पुत्र राम नाथ मौर्य निवासी रसूलपुर भीतरी का रहने वाला है। उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव ने बताया कि पिछले दिनों अस्पताल में एक गर्भवती महिला के प्रसव के दौरान डाक्टर की लापरवाही के चलते पेट में बच्चा के मर जाने के मामले में कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.