अलीगढ़, अप्रैल 18 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित मां-वैष्णो हॉस्पीटल में गुरुवार की रात इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हो सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव भीकमपुर निवासी शिशुपाल सिंह (45) को गुरुवार को सांस लेने में दिक्कत हो गई। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। परिजनों ने उन्हें रामघाट रोड स्थित मां-वैष्णो हॉस्पीटल में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों ने वेंटीलेटर पर लेकर इलाज शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, लापरवाही का आरोप देर रात इलाज के दौरान शिशुपाल की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए। चिकित्स...