सोनभद्र, मई 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला चौक के समीप एक निजी अस्पताल में बुधवार की सुबह महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। महिला को मंगलवार को अस्पताल में पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। करमा थाना क्षेत्र के केकराही के बसवा गांव निवासी 27 वर्षीय रुक्मणि पटेल पत्नी जितेन्द्र कुमार को परिजनों ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। पति जितेन्द्र ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मौजूद कर्मियों ने डाक्टर से फोन पर बात कर उसकी पत्नी को पानी चढ़ाना शुरु कर दिया। इसके बाद उन्होंने डाक्टर के कहने पर लगातार कई इंजेक्शन मेरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.