फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 4 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। एक निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गयी और मौत हो गयी। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया और आरोप जड़े। कादरीगेट थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीएमओ ने अस्पताल में जाकर जानकारी की और ओटी को सील करा दिया। बाद में परिजनों ने निजी अस्पताल में समझौता कर लिया और पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस से नोकझोंक हुयी। कंपिल थाने के रशीदपुर गांव निवासी अनुज कुमार ने अपनी 27 वर्षीय पत्नी रेनू को रविवार शाम मसेनी रोड के एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल में महिला की मौत पर बिफरे परिजन, हंगामा जहां आपरेशन के बीच रेनू ने बेटी को जन्म दिया। सोमवार की सुबह तीन बजे रेनू की हालत खराब हो गयी। इस पर उसके दूसरे प्राइवेट अस्पताल में परिज...