निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने प्रबंधन और डाक्टर पर लापरवाही व गलत इलाज का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। मामले की जानकारी पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा गांव निवासी 65 वर्षीय बरगदी देवी पत्नी छत्रपाल को शनिवार को घर में ही गिर जाने से कंधे और पैर में गंभीर चोट आ गई थी। बेटे शिवशंकर राजपूत ने बताया कि पहले वह अपनी मां को मेडिकल कालेज ले गया था। जहां एक्सरे हुआ था। जहां से वह खुद ही प्राइवेट एंबुलेंस के माध्यम से निजी अस्पताल आ गया था। उसने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान अस्पताल में दो यूनिट खून चढ़ाया गया, जिसके लिए उससे 16 हजार रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.