गोंडा, फरवरी 3 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले के गौरा चौकी स्थित निजी हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म देने के छह घंटे बाद प्रसूता की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को खोड़ारे थाना क्षेत्र के इस्लामपुर पोखरहवा निवासी पूनम (24) को प्रसव पीड़ा होने पर घरवालों ने गौरा चौकी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों की निगरानी में सामान्य प्रसव के बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया। प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों के मुताबिक प्रसव के करीब छह घंटे बाद पूनम की मौत हो गई। इसकी खबर सुनते ही परिवार ...