निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा
गया, मार्च 31 -- बुनियादगंज थाना क्षेत्र के शेखा बिगहा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में जन्म के पांच-छह दिन बाद एक नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद सोमवार की रात आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। बताया जाता है कि महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया था, जिसके बाद बच्चा जन्मा। कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य बताया जा रहा था, लेकिन अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इससे नाराज परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही बुनियादगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सौरभ ने बताया कि मृतक के परिजनों और अस्पताल प्रबंधन की ओर से अलग-अलग आवेदन दिए गए हैं, जिनके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.